GSTIN : 23BOCPV0870A1ZC

Meet the Founder
Er. Vijay Varma
Founder & Managing Director
Aarvi Construction & Designer

Birth_1993

The Journey Behind Aarvi Construction & Designer

संस्थापक की प्रेरणादायक यात्रा

इंजीनियर विजय वर्मा | संस्थापक एवं निदेशक

सिविल इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र में 11+ वर्षों का अनुभव

इंजीनियर विजय वर्मा ने सिविल इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र में 11 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ अपने समर्पण, तकनीकी दक्षता और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के बल पर अपनी पहचान बनाई है।

उनकी इंजीनियरिंग यात्रा वर्ष 2010 में बड़वानी (मध्य प्रदेश) से प्रारंभ हुई। सीखने और आगे बढ़ने की निरंतर इच्छा ने उन्हें इंदौर, भोपाल, इटावा, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में अनेक आधारभूत संरचना (Infrastructure) एवं बड़े निर्माण परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर दिया।

इन वर्षों के दौरान उन्होंने साइट इंजीनियरिंग, प्रोजेक्ट निष्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण, निर्माण प्रबंधन तथा परियोजना संचालन में व्यापक व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया, जिसने उन्हें एक सक्षम एवं अनुभवी सिविल इंजीनियर के रूप में स्थापित किया।

एक ऐसा निर्णय जिसने जीवन बदल दिया

वर्ष 2020, जब पूरा देश COVID-19 लॉकडाउन से गुजर रहा था, उस समय हमारा परिवार भी आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा था। परिवार की जमा-पूंजी लगभग समाप्त हो चुकी थी और भविष्य पूरी तरह अनिश्चित दिखाई दे रहा था।

एक दिन दोपहर के भोजन के समय मैंने अपनी माँ से कहा—

"माँ, अगर आप मुझे केवल ₹10,000 दे दें, तो मैं अपना काम शुरू करना चाहता हूँ। चाहे शुरुआत मजदूरी (Labour Contract) के छोटे-से निर्माण कार्य से ही क्यों न हो, लेकिन मैं अपना स्वयं का व्यवसाय खड़ा करना चाहता हूँ।"

मेरी बात सुनकर माँ कुछ क्षणों के लिए आश्चर्यचकित रह गईं। हमारे परिवार में पहले कभी किसी ने व्यवसाय नहीं किया था। सभी लोग हमेशा नौकरी करते आए थे।

कुछ देर बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा—

"मैं तुम्हें ₹10,000 देती हूँ बेटा। तुम अपना काम शुरू करो, मुझे तुम पर पूरा विश्वास है।"

उस दिन मुझे केवल ₹10,000 नहीं मिले थे।

मुझे मेरी माँ का विश्वास मिला था।

यही विश्वास मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी और सबसे बड़ी प्रेरणा बन गया।

उसी क्षण मैंने स्वयं से एक संकल्प लिया कि मैं एक ऐसी निर्माण कंपनी स्थापित करूँगा जिसकी नींव गुणवत्ता (Quality), पारदर्शिता (Transparency) और विश्वास (Trust) पर आधारित होगी।

आरवी कंस्ट्रक्शन की शुरुआत

इसी दृढ़ संकल्प के साथ मैंने अपना पहला निर्माण कार्य लेबर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर शुरू किया।

हर परियोजना को मैंने पूरी ईमानदारी, गुणवत्ता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया। ग्राहकों का विश्वास और संतुष्टि ही मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता रही।

कड़ी मेहनत, निरंतर बेहतर प्रदर्शन और ग्राहकों के भरोसे के कारण व्यवसाय धीरे-धीरे आगे बढ़ता गया।

जो सफर केवल ₹10,000 और एक छोटे से निर्माण कार्य से शुरू हुआ था, वही आगे चलकर Aarvi Construction & Designer के रूप में विकसित हुआ।

कुछ ही वर्षों में यह एक GST Registered Construction Company बन गई, जो आज Residential एवं Commercial Turnkey ("With Material") Construction Projects सफलतापूर्वक पूर्ण कर रही है।

आज कंपनी निम्नलिखित सेवाएँ प्रदान करती है—

  • Complete Turnkey Construction

  • With Material Construction

  • Architectural Planning

  • Building Permission Assistance

  • Structural Design

  • 2D Floor Plans

  • 3D Elevation Design

  • Interior & Exterior Design

  • Project Management

  • Site Supervision

आज Aarvi Construction & Designer मध्य प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण एवं भरोसेमंद निर्माण सेवाएँ प्रदान कर रही है।

Professional Qualification

  • Diploma in Civil Engineering

  • B.Tech in Civil Engineering

  • Licensed Engineer (Madhya Pradesh)

  • 11+ Years of Professional Construction Experience

हमारा उद्देश्य (Mission)

आज भी Aarvi Construction & Designer एक ही उद्देश्य के साथ कार्य करती है—

"गुणवत्ता, विश्वास और दीर्घकालिक मूल्य पर आधारित ऐसे घर एवं भवनों का निर्माण करना, जो प्रत्येक ग्राहक के सपनों को वास्तविकता में बदल दें।"

"हम केवल भवन नहीं बनाते, हम विश्वास का निर्माण करते हैं।"

"We don't just construct buildings—we create safe, durable and inspiring spaces that families and businesses proudly call their own."
— Er. Vijay Varma

Our Journey

Started as a Site Engineer in infrastructure projects.

Worked on highways, industrial facilities and large-scale infrastructure projects.


Site Engineer + Drawings Gained expertise in planning, supervision and project execution.

COVID के समय की फोटो शुरुआती साइट

Started Aarvi Construction with the first contract.

"मेरे जीवन की सबसे सच्ची सीख मुझे उन बेजुबान साथियों से मिली, जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के हमेशा साथ निभाया। उनका प्यार, विश्वास और अपनापन आज भी मुझे हर दिन बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देता है।"

Government Licensed Engineer & GST Registered Company.

Today
वर्तमान Founder Photo

Leading turnkey construction projects across Madhya Pradesh.